माननीय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से
(रचित पावर ऑफ इण्डियन सिटीजन्स पुस्तक)
उत्तर प्रदेश सरकार चाहती है, अपराध मुक्त प्रदेश बनाना और इस विशेष कार्य के लिये जिला बहराइच के सूर्य कुमार गुप्त ने (पी0ओ0आई0सी0) अर्थात पॉवर आफ इण्डियन सिटीजन्स पुस्तक की रचना की है। इस पुस्तक को पढ़ने वाले छात्र-छात्रायें अपने देश और राष्ट्र के प्रति अधिकार और कर्तव्य को जान पायेंगे जिससे देश और प्रदेश में होने वाले क्रिमिनल अपराधों को कम किया जा सकता है।
ये पुस्तक भारतीय संविधान से परिभाषित पुस्तक है, भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लम्बा लिखित संविधान माना गया है। आज भी सम्पूर्ण देश में भारतीय संविधान की जानकारी रखने वाले लोग 5% प्रतिशत के आस-पास ही पाये जाते हैं अक्सर देखा जाता है कि भारतीय संविधान को वही लोग पढ़ते हैं जो IAS, PCS आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।
नोट:- इस पुस्तक में उतना ही लिखा गया है, जितना एक आम आदमी को जानकारी रखना आवश्यक माना गया है।
अतः वर्तमान मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से सभ्य प्रार्थना है कि (पी०ओ०आई०सी०) को इण्टरमीडिएट में अनिवार्य विषय के रूप में लागू करें।
Reviews
There are no reviews yet.